लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता एक बार फिर अफ्रीका महाद्वीप में देखने को मिला. पीएम मोदी को मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ से सम्मानित किया गया. इथियोपिया के इस अवार्ड के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं.

ये 140 करोड़ लोगों का सम्मान: पीएम मोदी

इथियोपिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये 140 करोड़ लोगों का सम्मान है. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूं. यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया. मुझे ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया के रूप में, इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है. विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना, मेरे लिए बहुत गौरव की बात है.’

‘हम इथियोपिया के साथ मिलकर आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध’

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जब पूरे विश्व की नजर ग्लोबल साउथ पर है, ऐसे में इथियोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मगौरव की चिरकालीन परंपरा हम सभी के लिए सशक्त प्रेरणा है. भविष्य उन्हीं पार्टनरशिप का होता है जो विजन और भरोसे पर आधारित हों. हम इथियोपिया के साथ मिलकर ऐसे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो बदलती वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी करे और नई संभावनाओं का निर्माण भी करे.’

जॉर्डन से अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी का राष्ट्रीय महल में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि वे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए इथियोपियाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं.

दोनों देशों के पीएम ने एक गाड़ी में किया सफर

एक सौहार्दपूर्ण भाव के तहत प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर उनके इथियोपियाई समकक्ष ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अनोखे अंदाज के तहत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को होटल तक अपनी गाड़ी से ले गए. इस दौरान रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क ले जाने की विशेष पहल की, जो उनके कार्यक्रम में पहले शामिल नहीं था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया. होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों ने तिरंगे लहराते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।