मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:18:46 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर 18 यात्रियों का किया अपहरण

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर 18 यात्रियों का किया अपहरण

Follow us on:

क्वेटा. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 लोगों का अपहरण कर लिया। ये सभी यात्री एक बस में क्वेटा जा रहे थे। यह घटना सोमवार रात घोटकी इलाके के पास घटी, जब हमलावरों ने सिंध-पंजाब सीमा के करीब हाईवे लिंक रोड पर बस पर गोलियां चलाईं और 18 पुरुष यात्रियों को बंधक बना लिया। गोलीबारी में चालक और कुछ यात्री घायल हो गए।

जियो न्यूज के अनुसार, बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने बताया कि घटनास्थल पर कुल 18 से 20 हमलावर मौजूद थे, सभी हथियारबंद थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। महिला यात्री ने बताया कि हमलावरों ने 25 यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा, लेकिन महिला यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सिंध के गृह मंत्री के प्रवक्ता जिया उल हसन लांझर ने बताया कि ड्राइवर और खलासी के अलावा बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

साभार : पंजाब केसरी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …