लोड हो रहा है...

रेस्क्यू पर जाते समय मैक्सिको में नेवी विमान क्रैश होने से मरीजों सहित 5 लोगों की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मेक्सिको सिटी. मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एक सैन्य मेडिकल विमान क्रैश हो गया। हादसे में मरीज समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि मैक्सिकन नेवी का एक मेडिकल मिशन पर जा रहा था। टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास प्लेन क्रैश हो गया। हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं जांच एजेंसियों ने हादसे के कारण और विमान में सवार लोगों की स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका के टेक्सास राज्य में गैल्वेस्टन के पास मैक्सिको की नौसेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था। लैंडिंग करने जा रहा था, तभी कुछ गड़बड़ी हुई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्सिकन नेवी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि गैल्वेस्टन, ह्यूस्टन से करीब 80 KM दक्षिण-पूर्व में है। इससे पहले भी मैक्सिको में इस तरह का हादसा हुआ है।

मामले की पुष्टि हुई है कि विमान गैल्वेस्टन कॉजवे के बेस के पास क्रैश हुआ। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम, क्राइम सीन यूनिट, ड्रोन यूनिट और पेट्रोल टीमों को मौके पर भेजा गया। टीमों ने इलाके की घेर कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मैक्सिकन नेवी ने कहा कि हादसे के बाद सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए।

साभार : न्यूज24

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।