रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 04:32:27 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / ओडिशा हादसे के लिए भारतीय रेलवे ने 139 हेल्पलाइन नंबर पर विशेष व्यवस्था की

ओडिशा हादसे के लिए भारतीय रेलवे ने 139 हेल्पलाइन नंबर पर विशेष व्यवस्था की

Follow us on:

भुवनेश्वर (मा.स.स.). भारतीय रेलवे ने ओडिशा में दर्दनाक रेल दुर्घटना में फंसे यात्रियों और मृतकों के परिवार/मित्रों/रिश्तेदारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर विशेष व्यवस्था की है। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम 24X7 हेल्पलाइन पर काम कर रही है और इस हेल्‍पलाइन के माध्‍यम से जोनल रेलवे और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए कॉल करने वाले सभी व्‍यक्तियों को प्रासंगिक जानकारी प्रदान की जाएगी। यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी और रेल मंत्री द्वारा घोषित बढ़ी हुई अनुग्रह राशि के शीघ्र वितरण को सुनिश्चित करेगी: मृत्यु के मामले में 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल के लिए 50 हजार रुपये।

रेलवे हेल्पलाइन 139 का उद्देश्य इस कठिन समय में पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करते हुए सही और संतोषजनक जानकारी देना है। अब तक रेलवे ने 285 मामलों में अनुग्रह राशि के रूप में 3.22 करोड़ रुपये (11 मृत्‍यु के मामले, 50 गंभीर रूप से घायल, 224 मामूली रूप से घायल) का भुगतान कर दिया है।  भारतीय रेलवे 7 स्‍थलों (सोरो, खड़गपुर, बालासोर, खंटापारा, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर) पर अनुग्रह राशि का भुगतान कर रहा है।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Ancient Indian Viman Shastra diagram by Rishi Bharadwaj

प्राचीन भारत का विज्ञान: क्या विमान और ब्रह्मास्त्र हकीकत थे या सिर्फ कवियों की कल्पना?

प्राचीन भारतीय ग्रंथों, विशेषकर रामायण और महाभारत, में वर्णित विमान और दिव्यास्त्र (जैसे ब्रह्मास्त्र) सदियों …