गुरुवार, मार्च 26 2026 | 12:34:04 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / अयोध्या से निकले सेना के चीता हेलीकॉप्टर की प्रयागराज में आपात लैंडिंग

अयोध्या से निकले सेना के चीता हेलीकॉप्टर की प्रयागराज में आपात लैंडिंग

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सेना के हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भारी भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से दूर किया। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास अचानक हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर लोग हैरान रह गए थे।

चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी एक्टिव हो गए। तत्काल सेना के इंजीनियरिंग यूनिट के लोगों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने होलागढ़ पहुंचकर चीता हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच की। उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था। इसी दौरान उसमें खराबी आ गई।

पुलिस को दी गई जानकारी

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की सूचना के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को हेलीकॉप्टर दूर रहने की सलाह दी। भीड़ को हटाया गया। वहीं, लोग हेलीकॉप्टर के पास जाकर उसे देखने और फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास करते देखे गए।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UP News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा! ₹50,000 करोड़ का निवेश और 50 हजार नौकरियां; निवेश के मामले में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान

लखनऊ | मंगलवार, 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में …