शनिवार, सितंबर 19 2026 | 07:07:34 AM

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा, चोरी की भी आशंका

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रांची. बरियातू इलाके में स्थित एक मंदिर में स्‍थापित प्रतिमा को रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो देखा कि सभी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। लोगों ने इसका विरोध किया और सड़क पर उतर गए।

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपितों की पहचान

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद लोग सड़क से हट गए। पुलिस का कहना है कि मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जाएगी और उन्हें पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की नाक के नीचे घटना को दिया अंजाम

असामाजिक तत्वों के द्वारा चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के समीप मंदिर है इसके बाद घटना हो गई। पुलिस हर वक्त सड़क पर मौजूद रहती है, लेकिन उनहें भनक तक नहीं लगी। लोगों के द्वारा फोन कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।