लोड हो रहा है...

हरियाणा के 2 निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है. इस बीच पार्टी को 2 और निर्दलीय विधायकों का साथ मिल गया है. चुनाव में शानदार जीत के बाद 2 निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादयान और राजेश जून बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दोनों ही विधायकों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के  हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. बताते चलें कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. हरियाणा में जहां बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है. वहीं जम्मू कश्मीर में भले ही बीजेपी सत्ता तक नहीं पहुंच पायी लेकिन उसके वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई.

नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानंत्री मोदी को जाता है जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ गरीब व्यक्ति को भी मिल रहा है, किसान को भी मिल रहा है, युवा को भी मिल रहा है और महिला को भी मिल रहा है… इसका परिणाम है, मोदी जी की लोकप्रियता का परिणाम है, उन्हें देश के लोग प्यार करते हैं जिसके परिणामस्वरूप भाजपा हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से आ रही है… मैं हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं… उनकी मेहनत के कारण ही हम तीसरी बार सत्ता में आए हैं.”

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।