रविवार, मार्च 29 2026 | 02:27:44 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / झुकी पाकिस्तान सरकार, जेएएसी ने समाप्त किया पीओके में प्रदर्शन

झुकी पाकिस्तान सरकार, जेएएसी ने समाप्त किया पीओके में प्रदर्शन

Follow us on:

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने महंगाई और दूसरे मुद्दों पर बुलाई गई अपनी हड़ताल वापस ले ली है। पीओके में कई दिनों की हिंसा और झड़पों के बाद मंगलवार को जेएएसी ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पीओके में चार लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद कई इलाकों में मोबाइल फोन और इंटरनेट की सेवाएं निलंबित की गई थीं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के हालात सामान्य हो रहे हैं।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम शहबाज शरीफ की ओर से जेएएसी की ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने और 24 अरब रुपए की ग्रांट को मंजूरी देने के एक दिन बाद प्रदर्शनकारियों ने मार्च रोक दिया। जलविद्युत उत्पादन लागत के अनुसार बिजली का प्रावधान, आटे पर सब्सिडी और अभिजात्य वर्ग के लिए विशेषाधिकारों को समाप्त करने की मांग को लेकर जेएएसी ने गुरुवार को अपना मार्च शुरू किया था। इसके बाद शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी। पीओके पुलिस मुजफ्फराबाद की ओर जाने वाले रास्तों को रोक दिया था। इसके बाद कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली थी।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Middle East War: इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर भीषण हमला, ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ से दहला मध्य पूर्व; 10 अमेरिकी सैनिक घायल

तेहरान | शनिवार, 28 मार्च 2026 मध्य पूर्व में दशकों से जारी तनाव अब एक …