रविवार, अगस्त 16 2026 | 02:37:41 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से की मुलाकात

Follow us on:

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल से मुलकात की है। संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि सोमवार को स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी हुई थी। यह दुर्व्यवहार सीएम केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार किया था।

स्वाति मालीवाल से मुलाकात के दौरान संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू, DCW) की सदस्य वंदना सिंह भी थीं। यह मुलाकात स्वाति के घर पर हुई है। स्वाति मालीवाल अभी आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य भी हैं। वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं। घटना के बाद से वह किसी भी मेल या फोन का जवाब नहीं दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की। स्वाति ने अभी तक इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मंगलवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस मंगलवार को मिंटो रोड स्थित उनके आवास पर भी गई थी।

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …