बुधवार, मार्च 25 2026 | 08:14:30 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / भाजपा ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को बनाया एमएलसी प्रत्याशी

भाजपा ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को बनाया एमएलसी प्रत्याशी

Follow us on:

लखनऊ. इस वक्त यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बीजेपी ने अपने एमएलसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है. दारा सिंह चौहान अब बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी होंगे. अब ऐसे में दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा तेज है.

बता दें, दारा सिंह सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. अब दारा सिंह चौहान यूपी के बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी होंगे. अब ऐसे में दारा सिंह चौहान का एमएलसी चुना जाना लगभग तय है. दरअसल डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली सीट पर उपचुनाव होना है. इस चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 18 जनवरी है. सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार होना है. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले दारा सिंह चौहान उत्तरप्रदेश की सरकार में मंत्री बन सकते हैं.

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में दारा सिंह वन मंत्री थे. लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और सपा में शामिल हुए थे. लेकिन, 2023 में दारा सिंह ने घर वापसी करते हुए फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया था. पिछड़ा वर्ग समाज (नोनिया जाति) से आने वाले दारा सिंह चौहान मऊ और आजमगढ़ में अपने समाज में पैठ रखते हैं.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UP News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा! ₹50,000 करोड़ का निवेश और 50 हजार नौकरियां; निवेश के मामले में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान

लखनऊ | मंगलवार, 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में …