शुक्रवार, अगस्त 14 2026 | 02:10:50 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / गायक बादशाह के काफिले की गाड़ी के ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण कटा 15,500 का चालान

गायक बादशाह के काफिले की गाड़ी के ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण कटा 15,500 का चालान

Follow us on:

गुरुग्राम. मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बादशाह का 15 हज़ार 500 रुपये का चालान काट दिया है. रविवार को बादशाह अपनी तीन कारों के काफिले को लेकर करण औजला के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. ये कॉनसर्ट गुरुग्राम के सेक्टर 68 में हुआ था. इस दौरान उनकी गाड़ी रॉन्ग साइड पर दौड़ाई गई, जिसका खमियाजा अब उन्हें चालान के तौर पर भुगतना पड़ा है.

गुरुग्राम में सेक्टर 68 के एरिया मॉल में रविवार को पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट था. इस कॉन्सर्ट में बादशाह भी शामिल हुए थे. बादशाह के काफिले में तीन कारें थीं, जिनें एक थार भी थी. बादशाह का काफिला जैसे ही गुरुग्राम के बादशाहपुर में पहुंचा तो बादशाह के काफिले ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बादशाहपुर से एरिया मॉल तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग की. जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Maa Inti Bangaaram Hindi OTT Release: सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-फैमिली ड्रामा अब हिंदी में मचाएगी धमाल, जानें कब और कहाँ देखें!

 मुंबई । गुरुवार, 13 अगस्त 2026 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु …