गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 03:18:36 AM

हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
रांची। झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार को गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन इस दिन झारखंड के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी।

इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस प्रकार झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा और वामपंथी दल अगर आग्रह करेंगे तो उन्हें भी एक मंत्री पद मिल सकता है।  माले के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी ओर से ऐसा कोई आग्रह अभी तक नहीं मिला है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।