लोड हो रहा है...

दुष्यंत और चंद्रशेखर की पार्टी में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हुआ समझौता

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन का फैसला किया है. दोनों पार्टी ने संयुक्त रूप से आज (27 अगस्त) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 70 सीट पर जेजेपी और 20 पर आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी. आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने दुष्यंत चौटाला को पूर्व डिप्टी सीएम और भावी सीएम कहकर संबोधित किया.

‘हम दोनों किसानों की आवाज उठाते रहेंगे’

उन्होंने कहा कि ये कदम हरियाणा के भविष्य कि मज़बूत नींव रखने का काम करेंगे. किसानों की आय कैसे बढ़े ये सुनिश्चित करने का काम करेंगे. शिक्षा का स्तर कैसे बेहतर हो इस पर काम करेंगे. हम दोनों 36 के हैं और हम दोनों अगले 40-50 साल मिलकर किसानों की आवाज़ उठाते रहेंगे.

मैं जानता हूं बीजेपी कैसे सहयोगियों को तोड़ती है- चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के मतदाता बढ़कर जेजेपी और आजाद समाज पार्टी को वोट देंगे. सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि बीजेपी साथ नहीं जाएंगे. चौटाला ने कहा, “मैं जानता हूं कि बीजेपी अपने सहयोगियों को कैसे तोड़ती है.” अगर हमारे पास नंबर आए तो कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ सरकार बनाएंगे. राज्य में एक स्टेबल सरकार हो, इसलिए हम दोनों ने गठबंधन किया है.

हरियाणा में आपको असर दिखेगा- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अब समय बदल गया है. हरियाणा में इसका असर आपको देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “जब मैंन इनसे बात कि तो लगा कि इनके दिन में हरियाणा को आगे ले जाने की इच्छा है…मेरा विश्वास है कि हम किसानों की लड़ाई को आगे मजबूती से ले जाएंगे. मैं कहना चाहूंगा कि अभी से कमर करें और हरियाणा में नया इंकलाब खड़ा करें.”

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।