लोड हो रहा है...

दिल्ली में झारखंड पुलिस कर रही है मेरी जासूसी : चंपई सोरेन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे। दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया। दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन (Champai Soren) के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फॉलों किया। उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की।

दोनो सब इंस्पेक्टर को पकड़कर दिल्ली पुलिस ले गई

झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस लेकर गई। पहले ये, अपने को पत्रकार बता रहे थे। लेकिन चंपई की शिकायत के बाद दोनों को दबोच लिया गया।

30 अगस्त को बीजेपी ज्वॉइन करेंगे चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन शुक्रवार यानी 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने जहां सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की थी वहीं, मंगलवार को चंपई सोरेन ने खुद इसकी घोषणा की थी। चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने जनता की मांग के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पर भरोसा जताकर बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला लिया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की। बता दें कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर से सीएम की कुर्सी संभाल ली थी और चंपई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।