रविवार, जुलाई 12 2026 | 12:14:53 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सितंबर में दीपिका पादुकोण के घर आएगा नया मेहमान, हुई गर्भवती

सितंबर में दीपिका पादुकोण के घर आएगा नया मेहमान, हुई गर्भवती

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

इन सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है। इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना कपूर ने लिखा- ‘लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।’ वहीं प्रियंका ने दीपिका को मुबारकबाद दी।

सब्यसाची की डिजाइन साड़ी पहन बाफ्टा पहुंची थीं दीपिका

हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद एक करीबी ने बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। सेरेमनी के दौरान ली गईं दीपिका की कई फोटोज वायरल हुई थीं।

कुछ दिनों पहले जाहिर की थी परिवार शुरू करने की इच्छा

2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

2018 में इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

दांव पर लगे हैं 1200 करोड़ रुपए

हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के पास तीन बड़ी फिल्में ‘सिंघम अगेन’, ‘ब्रह्मास्त्र-2’ और ‘कल्कि 2898’ AD हैं। दीपिका पर बॉलीवुड का 1200 करोड़ रुपए दांव पर लगा है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …