रविवार, सितंबर 06 2026 | 08:10:10 AM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव वोट के साथ जनता से मांग रहे हैं नोट

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव वोट के साथ जनता से मांग रहे हैं नोट

Follow us on:

भोपाल. लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे माहौल भी रोमांचक होता जा रहा है. अभी तक आपने उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को नोट देने के मामले तो खूब सुने हुए होंगे लेकिन जबलपुर के एक कैंडिडेट इससे उल्टा कर रहे हैं. राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के केंडिडेट दिनेश यादव चुनाव प्रचार के दौरान वोट के साथ मतदाताओं से नोट मांग रहे हैं.

दरअसल,जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को अनोखे अंदाज में प्रचार करते देख लोग चौंक रहे हैं. दिनेश यादव जनता के बीच वोट मांगने पहुंच रहे हैं और वोट के साथ-साथ नोट भी मांग रहे हैं. वे मतदाता से कहते हुए नजर आए कि वोट भी दो और नोट भी दो. दिनेश यादव का कहना है कि यह बात पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के सभी बैंक खाता सीज कर दिए गए हैं. कांग्रेस पार्टी एवं उसके प्रत्याशियों के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

धार, मध्य प्रदेश में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर के प्राचीन स्तंभों और नक्काशीदार प्रवेश द्वार का बाहरी दृश्य, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस बल तैनात है।

धार भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर में नमाज पर रोक जारी, पास में ही मिलेगी वैकल्पिक जगह

भोपाल । मंगलवार, 14 जुलाई 2026 मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला …