रविवार, जुलाई 12 2026 | 06:44:29 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अक्षय कुमार की बेटी को अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज कर मांगी उसकी नग्न तस्वीर

अक्षय कुमार की बेटी को अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज कर मांगी उसकी नग्न तस्वीर

Follow us on:

मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई। अक्षय ने इस घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम से जुड़ा एक चैप्टर कोर्स में भी शामिल करने की मांग की है। बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा सिर्फ 13 साल की हैं।

जब अक्षय की बेटी को आया मैसेज

मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह अक्षय ने इस घटना का जिक्र किया। इस दौरान अक्षय ने बताया कि मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी उधर से एक संदेश आता है। फिर एक संदेश आया, क्या आप पुरुष हैं या महिला? तो उसने महिला का जवाब दिया। फिर उसने एक संदेश भेजा। क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी। उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया। इस तरह चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …