लोड हो रहा है...

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 उग्रवादी मारे गए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
इंफाल. मणिपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ. मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के हथियारबंद सदस्यों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिले के हेंगलेप उप-मंडल के अंतर्गत खानपी गांव में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक अभियान शुरू किया गया. यूकेएनए मणिपुर में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्र, राज्य सरकार और उग्रवादी समूहों के बीच हुए समझौते का हिस्सा नहीं है.
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सेना के जवानों और उग्रवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. अधिकारी ने कहा, ‘मुठभेड़ के दौरान कम से कम चार उग्रवादी मारे गए जबकि कई अन्य मौके से भाग गए.’ उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
रक्षा विभाग के एक बयान में भी कहा गया है कि चार नवंबर की सुबह उग्रवादियों ने चुराचांदपुर से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में खानपी गांव में एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान सेना की टुकड़ी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों और यूकेएनए के हथियारबंद सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में ‘‘प्रतिबंधित समूह के चार काडर को मार गिराया गया.’ बयान में कहा गया है कि अभियान और आसपास के इलाकों में तलाशी जारी है.
साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।