शनिवार, अगस्त 15 2026 | 06:37:49 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / अफगानिस्तान में लगातार आ रहे भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 2200 से अधिक हुई

अफगानिस्तान में लगातार आ रहे भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 2200 से अधिक हुई

Follow us on:

काबुल. अफगानिस्तान में कुनार प्रांत में आए भूकंप से बाहर भी नहीं निकला था कि गुरुवार को एक और भूकंप ने अफगान की धरती को हिला दिया है. जर्मन के रिसर्च सेंटर के मुताबिक गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. GFD ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में था. यह भूकंप इस हफ़्ते की शुरुआत में आए भूकंपों की एक सिरीज के बाद आया है, जिसमें देश के पूर्वी हिस्से में 2,200 से ज़्यादा लोग मारे गए और 3,600 से ज़्यादा घायल हुए, गांव तबाह हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए.

अफगानिस्तान में लगातार आ रहे भूकंप

अफगानिस्तान में हाल के सालों में आए सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक, 6 तीव्रता का पहला भूकंप रविवार को कुनार और नंगरहार प्रांतों में आया था, जिसनें भीषण तबाही मचाई है. करीब 1400 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं और सहायता समूह संसाधनों के घटते स्तर की चेतावनी दे रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों ने भोजन, आश्रय और चिकित्सा आपूर्ति की गंभीर आवश्यकता का हवाला दिया है.

रविवार को भी आया था भयानक भूकंप

इससे पहले अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में विनाशकारी भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है. जिसमें पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता की तत्काल आवश्यकता बताई है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. अफगानिस्तान की इस मुश्किल घड़ी में कई देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन आगे आए हैं. भारत ने भी 21 टन राहत समाग्री अफगानिस्तान भेजी है, जिसमें भोजन, दवाई अन्य सहायाता शामिल है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वां BRICS Summit 2026: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का पहला भारत दौरा, जानें क्यों है खास

तेहरान | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 पश्चिम एशिया में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक …