सोमवार, अप्रैल 13 2026 | 11:47:34 AM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वायुसेना का फाइटर प्लेन क्रैश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वायुसेना का फाइटर प्लेन क्रैश

Follow us on:

भोपाल. मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में प्लेन के क्रैश होने का मामला सामने आया है। जी हां, बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद घायल पायलट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पायलट को सुरक्षित बचाया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि फाइटर प्लेन ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जा रहा था। इसके अलावा, हादसे की वजह का भी अभी खुलासा नहीं हुआ।

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

वहीं भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए क्रैश की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

साभार : इंडिया न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की तस्वीर।

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले की शादी पर संग्राम: क्या सच में नाबालिग हैं ‘कुंभ की मोना लिसा’? जानें क्या है पूरा विवाद

मुंबई | शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और मुस्कान से …