शुक्रवार, अप्रैल 03 2026 | 05:38:15 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के पोस्टर और साहित्य आदि बरामद किया

पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के पोस्टर और साहित्य आदि बरामद किया

Follow us on:

जम्मू. पुलिस ने वादी में आतंकी और अलगाववादी तंत्र के समूल नाश के अपने अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक दुकान से प्रतिबंधित साहित्य व आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है। संबधित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है,लेकिन पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इस खबर के लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अदालत के अनुमति से पुलिस ने आज लित्तर पुलवामा में आज एक दुकान पर छापा डाला।छापे के दौरान पुलिस दल के साथ एक मैजिस्ट्रेट और कुछ निष्पक्ष गवाह भी मौजूद रहे। यह दुकान मोहम्मद आमिर राथर की है और वह लित्तर का ही रहने वाला है।

पुलिस ने दुकान की तलाशी के दौरान वहां से जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी नामक एक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन के पोस्टर, साहित्य और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है। प्रवक्ता ने बताय कि पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि पुलवामा में कुछ लाेग एक बार फिर आतंकी और अलगाववादी गतिविधियों में सक्रिय हो रहे हैं और स्थानीय युवाओं को बरगला रहे हैं। राष्ट्रविरोधी तत्वों के किसी भी षडयंत्र को विफल बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जब्त सामान की विस्तृत जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मोहम्मद आमिर राथर लित्तर पुलवामा के पुराने अलगाववादी तत्वों में एक है। वह जेकेडीएफपी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और उसके खिलाफ पहले भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले दर्ज हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात सतर्क भारतीय जवान।

उड़ी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम: ‘ऑपरेशन डिग्गी-2’ में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी गोला-बारूद बरामद

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान …