गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 05:10:08 AM
Breaking News
Home / खेल / भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Follow us on:

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट को बुधवार को बड़ा झटका लगा, जब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला लिया। बुधवार को रोहित ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह फिलहाल टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान भी थे। हालांकि, आईपीएल के बीच में अचानकर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, यह चौंकाने वाला है। भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है और इस सीरीज से ही भारत ने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे। रोहित का टेस्ट में हाल फिलहाल में फॉर्म भी खराब रहा था। हालांकि, उन्होंने किस वजह से ये फैसला लिया, इसको लेकर फैंस उत्सुक हैं। खराब फॉर्म…खराब कप्तानी या फिर कोई और वजह है जिसने उन्होंने तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने के लिए मजबूर किया।

रोहित शर्मा को 2022 में टेस्ट प्रारूप का नियमित कप्तान बनाया गया था। तब से लेकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वह क्रिकेट के सबले लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट खेले और इसमें से सिर्फ 12 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली। नौ टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे। रोहित की आलोचना तब से शुरू हुई, जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में अहम टेस्ट सीरीज गंवा बैठा। 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कीवियों के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीतनी जरूरी थी, लेकिन भारतीय टीम वह सीरीज 3-0 से गंवा बैठी।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत को 3-1 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार मिली। इस सीरीज में तो रोहित को आखिरी टेस्ट के लिए बेंच पर बैठा दिया गया। तब भी उनके संन्यास की अटकलें लगी थीं, लेकिन फिर उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात कर इन अटकलों का खंडन किया था। उन्होंने तब कहा था कि आगे क्या होगा किसी ने नहीं देखा और वह फॉर्म में वापसी का दम खम रखते हैं। सीरीज खत्म हुई और फिर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। फिर आईपीएल की शुरुआत हुई और बीच में ही रोहित ने संन्यास का फैसला ले लिया।

रोहित ने बतौर टेस्ट कप्तान 24 टेस्ट की 42 पारियों में 1254 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.58 का रहा। 131 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इस दौरान उन्होंने चार शतक और चार अर्धशतक लगाए। हालांकि, एक जनवरी 2024 के बाद से रोहित का इस प्रारूप में फॉर्म बेहद खराब रहा था। उन्होंने इस दौरान 14 टेस्ट की 26 पारियों में 24.76 की साधारण औसत से 619 रन बनाए। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित ने तीन मैचों की छह पारियों में 15.17 की औसत से 91 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट की पांच पारियों में हिटमैन 6.20 की औसत से 31 रन ही बना पाए।

चयनकर्ताओं ने रोहित को दे दी थी चेतावनी

वह अपने खराब फॉर्म की वजह से इस प्रारूप में लगातार चर्चा में रहे थे। यही वजह थी कि इंग्लैंड दौरे से पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें मैसेज दे दिया था कि वे उन्हें कप्तानी से हटा देंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे पर किसी नए कप्तान के साथ जाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता उम्र को देखते हुए नहीं, बल्कि रोहित के टेस्ट में प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लेना चाहते थे। हालांकि, यह 38 वर्षीय खिलाड़ी वनडे में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेगा।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

हंगरी में Kanizsa Open 2026 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम

Kanizsa Open 2026: 19 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने हंगरी में रचा इतिहास, जीता खिताब

नागीकनिज़ा । सोमवार, 24 अगस्त 2026 भारतीय शतरंज के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच से एक और …