रविवार, सितंबर 06 2026 | 03:35:56 AM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / सुरक्षाबलों ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 12 आतंकवादियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 12 आतंकवादियों को किया ढेर

Follow us on:

जम्मू. भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच आतंकियों के समूह ने सांबा में गुरुवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की। चौकस बीएसएफ जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के 10 से 12 आतंकियों को मार गिराया।

मारे गए आतंकियों की सही संख्या के बारे में पुष्टि नहीं

अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों की सही संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने दावा किया है कि यह सिर्फ घुसपैठ का प्रयास नहीं था, यह पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की नापाक हरकत हो सकती है।

बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है

दूसरी ओर से सीमा से सटे क्षेत्रों में बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है। रात आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। दूसरी ओर पाकिस्तानी से ड्रोन हमले शुरू हो गए।

पाकिस्तानी सेना की भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी के बीच स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों को सीमा पर भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने देख लिया था। उन्होंने आतंकियों की हर हरकत पर नजर रख पाकिस्तानी गोलाबारी का भी मुहंतोड़ जवाब दिया। रात करीब 11.30 बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा घुसने का प्रयास किया। जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों को फंसते देख पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की तीव्रता और बढ़ा दी, लेकिन सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने करारा जवाब देते हुए आतंकियों को भी मुठभेड़ में उलझा लिया। दोनों तरफ से लगभग 40 मिनट तक गोलीबारी होती रही।

सांबा पहले से भी घुसपैठ के मामले में काफी संवेदनशील हैं

सूत्रों ने बतायाकि आतंकी मारे गए हैं या फिर वापस भाग गए हैं। इनमें से कुछ को पाकिस्तानी इलाके में नीचे गिरते देखा है। इनकी संख्या 10 से 12 है। बता दें कि सांबा पहले से भी घुसपैठ के मामले में काफी संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में पहले सुरंग भी मिल चुकी हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Census 2027 Ladakh Jammu Kashmir Population Enumeration Digital Self Enumeration Process

Census 2027: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण (Population Enumeration) का आगाज़; जानें नियम और तारीखें

जम्मू । सोमवार, 17 अगस्त 2026 भारत में पहली बार आयोजित की जा रही पूरी …