बुधवार, जून 17 2026 | 09:38:11 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान में कई पाकिस्तानी पोस्टों को किया बर्बाद

बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान में कई पाकिस्तानी पोस्टों को किया बर्बाद

Follow us on:

क्वेटा. गुरुवार की शाम शुरू हुई जंग जारी है. 8 से 9 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान बमों और मिसाइल से दहलता रहा. भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिशों के पाकिस्तान को बलूचिस्तान का काफी बड़ा हिस्सा खोकर चुकानी पड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों का फायदा उठाकर बलूच लिबरेशन ऑर्मी ने पाकिस्तान की कई पोस्ट तबाह करते हुए बलूचिस्तान प्रांत के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया है.

पाकिस्तान ने गुरुवार को सुबह और शाम को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों पर दर्जनों रॉकेट से हमला किया तो भारतीय सेना ने उनके हर ड्रोन को हवा में मार गिराया. भारत के प्रचंड हमले में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है. बलूचिस्तान के सेना कैंपो पर पाकिस्तान को अपनी सेना के भारी जान-माल के नुकसान का सामना करना पड़ा. भारत के हमलों से पाकिस्तान में भगदड़ मची हुई है.

भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शुक्रवार की सुबह भारत की सेना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हालात को ब्रीफ करेगी. वहीं उसके पहले भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति की जानकारी सरकार साझा करेगी. इस बीच पाकिस्तान ने अपने पीएसएल के बचे सारे मैच दुबई में शिफ्ट कर दिए हैं. क्योंकि रावलपिंडी स्टेडियम समेत कई शहरों में भारी नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

इस तनाव में भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. वहीं भारतीय नौसेना जिस पल के इंतजार में बैठी थी, वह मौका मिलते ही इंडियन नेवी ने भी दम दिखाया.

अमेरिका का बड़ा बयान

इस तनाव को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच इस तनाव को लेकर ये उम्मीद है कि ये हमला परमाणु युद्ध में नहीं बदलेगा. पूरे पाकिस्तान में रात भर धमाके जारी रहे.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल तस्वीर (तनावपूर्ण अमेरिका-इजराइल संबंधों को दर्शाती हुई)

कूटनीतिक भूचाल: अमेरिका-ईरान समझौते को मानने से इजराइल का इनकार, क्या नेतन्याहू के लिए यह सबसे बड़ी हार है?

यरुशलम । सोमवार, 15 जून 2026 मध्य पूर्व (Middle East) की राजनीति में एक बार …