रविवार, सितंबर 06 2026 | 03:42:15 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / म्यांमार में सेना ने अपने ही देश में हमला कर 40 लोगों को मारा, कई घायल

म्यांमार में सेना ने अपने ही देश में हमला कर 40 लोगों को मारा, कई घायल

Follow us on:

नेपिडॉ. म्यांमार में हथियारबंद अल्पसंख्यक जातीय समूह के नियंत्रण वाले एक गांव पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जातीय समूह और एक स्थानीय परमार्थ संस्था के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों ने दावा किया कि हवाई हमले से लगी आग में सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि हमला बुधवार को रामरी द्वीप पर क्यौक नी माव गांव में हुआ, जो पश्चिमी रखाइन प्रांत में अल्पसंख्यक जातीय समूह ‘अराकान सेना’ के नियंत्रण वाला क्षेत्र है।

सेना ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, सेना ने इलाके में किसी हमले की पुष्टि नहीं की है। गांव की स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है, क्योंकि क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा तक पहुंच लगभग बाधित है।

म्यांमार में ऐसे शुरू हुई हिंसा

गौरतलब है कि, म्यांमार में हिंसा तब शुरू हुई थी जब सेना ने फरवरी 2021 में Aung San Suu Kyi की निर्वाचित सरकार को हटा दिया था। सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का प्रयोग भी किया है। इस बीच सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए और देश के बड़े हिस्से अब संघर्ष में उलझे हुए हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का ATR-72-600 यात्री विमान म्यितकीना हवाई अड्डे पर।

म्यांमार प्लेन पर ड्रोन अटैक से जुड़ा विदेशी नागरिकों का कनेक्शन: NIA का दिल्ली कोर्ट में बड़ा खुलासा

नाएप्यीडॉ । शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक विशेष …