गुरुवार, जून 11 2026 | 11:09:22 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / सपा विधायक मनोज पारस को जेल

सपा विधायक मनोज पारस को जेल

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नगीना विधानसभा सीट से विधायक मनोज पारस की मुश्किलें बढ़ गई हैं,साल 2020 के एक जानलेवा हमले के आरोप में विधायक मनोज पारस को MP- MLA कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं …..

सपा विधायक मनोज पारस को जानलेवा हमले के आरोप में जेल  पूरा मामला 29 सितंबर 2020 का है. दावा है कि छतर सिंह नाम का एक व्यक्ति  स्कूटी से अपने रिश्तेदार के पास जा रहा था, जहां बीच  रास्ते में ही मनोज पारस ने अपने कुछ साथियों के साथ ओवरटेक कर कार सामने खड़ी कर दी. विधायक के साथियों द्वारा छतर सिंह को मुकदमे की पैरवी न करने की कहासुनी हुई. जिसके बाद विधायक समेत उनके साथियों ने छतर सिंह के साथ मारपीट की. छतर सिंह का आरोप था की उस पर चाकू से हमला किया गया जिसमे विधायक भी शामिल थे.

जब मामला MP-MLA कोर्ट पहुंचा तो जज शांतनु त्यागी ने बुधवार को विधायक की याचिका पर सुनवाई की. इस मामले में विधायक मनोज पारस ने कोर्ट में सरेंडर किया. लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और बिजनौर जेल भेज दिया.

आपको बता दें की मामला  चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी और हमले के केस से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे. विधायक की दबंगई अब उन पर ही भारी पड़ गई है. अब देखना होगा की विधायक जी की विधायकी रहती है या उससे भी उनको हाथ धोना पड़ेगा.

SHABD, September 10, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अयोध्या राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटरीकृत दान काउंटर और पारदर्शी दानपात्र की सुरक्षा व्यवस्था।

अयोध्या राम मंदिर दान व्यवस्था: 15 करोड़ श्रद्धालुओं का भरोसा और ₹500 करोड़ के चढ़ावे की पूरी सच्चाई

अयोध्या । मंगलवार, 9 जून 2026 अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के …