लोड हो रहा है...

पाकिस्तान से सिर्फ डीजीएमओ स्तर पर ही बातचीत करेगा भारत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल कासिफ अब्दुल्ला ने भारत के DGMO को शनिवार को 3 बजकर 35 मिनट पर कॉल किया. 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान हो गया. सूत्रों के मुताबिक, भारत ने 7 मई के अटैक के बाद ही सुबह पाकिस्तान के DGMO को इस बात की जानकारी दे दी थी. लेकिन पाकिस्तान ने 2 घंटे भी इसका पालन नहीं किया और ड्रोन अटैक के साथ सीमा पर हैवी कैलिबर गन से फायरिंग शुरू कर दी. भारत ने भी उसका माकूल जवाब दिया. अब सोमवार को दुनिया की नजर दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के बीच होने वाली वार्ता पर होगी. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मीसरी ने एलान किया था कि दोनों देशों के DGMO के बीच सोमवार को दोपहर 12 बजे वार्ता होगी.

पाकिस्तान से सिर्फ DGMO स्तर की सीधी बातचीत होगी

भारत की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकते. दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते सीमित थे. पहलगाम अटैक के बाद अब वे और सीमित कर दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारत पाकिस्तान से सिर्फ DGMO स्तर की सीधी बातचीत करेगा. कोई राजनीतिक बातचीत फिलहाल नहीं होने वाली है.

हर मंगलवार को होती है वार्ता

भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच एक प्रोटोकॉल तय है. इस प्रोटोकॉल के हिसाब से हर मंगलवार को हॉटलाइन पर भारत और पाकिस्तान के DGMO ऑफिस के अधिकारियों के बीच बात होती है. इस वार्ता में LoC और IB पर मौजूदा स्थिति पर बातचीत होती है. अगर किसी पक्ष ने कोई तय नियम का उल्लंघन किया होता है तो हॉटलाइन के जरिए शिकायत दर्ज कराई जाती है. पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच दोनों देशों के DGMO ऑफिस के बीच दो बार वार्ता हो चुकी है. इसमें भारत ने पाकिस्तान की तरफ से LoC और IB पर छोटे हथियारों की फायरिंग का मुद्दा उठाया था.भारत ने पाकिस्तान को फायरिंग रोकने को भी कहा था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था.

2003 सीजफायर का उल्लंघन करता आया है पाक

भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 में सीजफायर अग्रीमेंट हुआ था. पाकिस्तान ने कभी इस समझौते का पालन नहीं किया. एक बार फिर से फरवरी 2021 में सीजफायर के गंभीरता से पालन करने को लेकर DGMO ने संयुक्त बयान जारी किया. 24 फरवरी 2021 की रात से यह लागू भी हो गया था. 4 साल तक पाकिस्तान इसका पालन करता रहा क्योंकि उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर आना था. साल 2022 में पाकिस्तान ने एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया, साल 2023 में एक बार भी सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ. पिछले साल 2024 में पाकिस्तान ने 2 बार सीजफायर का उल्लंघन किया. अप्रैल 2025 में तो पाक ने सभी समझौतों को ताक पर रख दिया. इससे पहले साल 2020 में पाकिस्तान ने पूरी LoC पर 5133 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था. उससे पहले साल 2019 में पाक ने 3479 बार सीजफायर तोड़ फायरिंग की थी, तो साल 2018 में इसकी संख्या 2140 रही थी.

- Advertisement -

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।