लोड हो रहा है...

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा के झज्जर में था केंद्र

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली.  दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की खबर फैलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश, जाम एवं जलभराव झेल रहे लोग बृहस्पतिवार सुबह Earthquake के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा में झज्जर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी और इसकी जमीन से 10 किमी नीचे थी। Earthquake का समय सुबह 9 बजकर 4 मिनट 50 सेकेंड रहा। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों में भी तीव्रता से महसूस किए गए।

अचानक हिलने लगी धरती

सुबह करीब 9 बजे जब अधिकतर लोग ऑफिस जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलने लगी। शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।