लोड हो रहा है...

अवैध मस्जिद मामले पर हिंदू संगठनों ने किया संजौली में अर्ध पिंडदान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

शिमला. संजौली अवैध मस्जिद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज संजौली मस्जिद के बाहर विरोध जताया और सरकार, वक्फ बोर्ड के साथ सनातन विरोधियों का अर्ध पिंडदान किया। दरअसल आज के ही दिन पिछले साल अवैध मस्जिद के खिलाफ संजौली में बड़ा आंदोलन किया गया था जिसमें आंदोलकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्च किया गया था। उसी के विरोध में आज हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पिंडदान कर आज के दिन को “सनातन शौर्य-स्मृति एवं प्रतिकार दिवस”के रूप में याद किया।

देव भूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन पिछले आंदोलन से डर गया, परिणामस्वरूप इस बार डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर मात्र 11 लोगों को ही धरना देने की इजाजत दी गई। वहीं संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि नगर निगम कोर्ट के आदेश के बावजूद बक्फ बोर्ड ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जो सही नहीं है। हिंदू एक जुट हो चुका है। सनातन विरोधियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। आज ग्यारह लोगों को प्रदर्शन के लिए इजाज़त दी गई है लेकिन 11 की शक्ति कई गुणा होगी और हिंदुत्व का झंडा बुलंद होगा। सरकार अगर समय रहते नहीं जागी तो परिणाम नेपाल से भी भयानक होंगे। आज श्राद्ध में अर्ध पिंडदान किया गया है ताकि सनातन विरोधियों को अर्ध मुक्ति ही मिले।

SHABD, September 11, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।