लोड हो रहा है...

झारखण्ड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के जवान का बलिदान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
रांची. झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी साजिश रच डाली. शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. सीआरपीएफ कमांडेंट अंबुज मुथाल ने उनके शहीद होने की पुष्टि की है. यह विस्फोट उस समय हुआ जब जवानों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सारंडा जंगल के टोंटो थाना क्षेत्र में आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था. पहले विस्फोट में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद नक्सलियों ने दूसरा विस्फोट किया, जिसमें एएसआई रामकृष्ण गागराई और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर घायल हो गए.

एक जवान घायल

गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर को हेलिकॉप्टर से राउरकेला लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके. वहीं एएसआई रामकृष्ण गागराई, जो झारखंड के खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई हैं. उनका इलाज फिलहाल राउरकेला के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. सुरक्षा बलों ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं.
साभार : न्यूज18

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।