लोड हो रहा है...

भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डाॅ. विवेक जोशी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अधिकृत प्रतिनिधि श्री बृजमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में  बातचीत की और उनके सुझाव प्राप्त किए

पृष्ठभूमि

यह बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत के क्रम में हो रही है। इन संवादों से रचनात्मक विचार-विमर्श की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता होती है जिससे राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पार्टी अध्यक्ष अपने सुझावों और चिंताओं को सीधे आयोग के साथ साझा कर सकें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

- Advertisement -

पिछले 150 दिनों के दौरान, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा 40 बैठकें, ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 800 बैठकें और ईआरओ द्वारा 3879 बैठकें शामिल थीं, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल
क्रम संख्याराजनीतिक दल का नामप्रतिनिधिमंडल का नेतृत्वकर्ताबैठक की तिथि
1.बहुजन समाज पार्टी (बसपा)कुमारी मायावती (पार्टी अध्यक्ष)06 मई, 2025
2.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)श्री जगत प्रकाश नड्डा (पार्टी अध्यक्ष)08 मई 2025
3.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)श्री एम.ए. बेबी (महासचिव)10 मई 2025
4.नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)श्री कॉनरेड संगमा (पार्टी अध्यक्ष)13 मई 2025
5.आम आदमी पार्टी (एएपी)श्री अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक)15 मई 2025
मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी
6.अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी)सुश्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (प्राधिकृत प्रतिनिधि)1 जुलाई 2025

7.युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टीश्री वाईवी सुब्बा रेड्डी3 जुलाई, 2025
8.समाजवादी पार्टीश्री रामगोपाल यादव (महासचिव)3 जुलाई 2025
9.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टीश्री असदुद्दीन ओवैसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)7 जुलाई, 2025
10.तेलुगु देशम पार्टीश्री पल्ला श्रीनिवास राव (प्रदेश अध्यक्ष)15 जुलाई 2025
11.द्रविड़ मुनेत्र कझगमश्री एन. आर. एलंगो17 जुलाई 2025
12.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन))श्री संजय शर्मा (अधिकृत प्रतिनिधि)जुलाई 22,2025
13.टिपरा मोथा पार्टीश्री ब्रिशकेतु देबबर्मा (महासचिव)23 जुलाई 2025
14.अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगमश्री षणमुगम (अधिकृत प्रतिनिधि)24 जुलाई, 2025
15.शिवसेनाश्री उदय सामंत29 जुलाई, 2025
16.जनता दल (यूनाइटेड)श्री अफाक अहमद खान (अधिकृत प्रतिनिधि)31 जुलाई, 2025
17.इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुराश्री प्रेम कुमार रियांग (पार्टी अध्यक्ष)1 अगस्त, 2025
18.भारत राष्ट्र समितिश्री कलवकुंतला तारक रामा राव (कार्यकारी अध्यक्ष)5 अगस्त 2025
19.लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)श्री ए. के. बाजपेयी (उपाध्यक्ष)

7 अगस्त, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।