लोड हो रहा है...

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सोमवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई जब अग्रिम क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने सीमा बाड़ के पास हलचल देखी. हमारे सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि घुसपैठ की किसी कोशिश की पुष्टि के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इलाके की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.

आतंकी ठिकाने का प्रदाफाश

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर स्थित भारतीय सेना की चिनार कोर ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कुपवाड़ा के वारसन इलाके के ब्रिजथोर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू की और तलाशी कर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया. सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई में दो एके सीरीज राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया था.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।