रविवार, सितंबर 20 2026 | 03:32:26 PM

भाजपा ने अली नगर से लोक गायिका मैथिली ठाकुर को दिया टिकट, जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से पहली सूची में 71 नाम जबकि दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से 12 महिलाएं हैं, जिन्हें टिकट दिया गया है। बता दें कि लिस्ट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला नाम है लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर का, जिन्हें बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। वहीं छपरा विधानसभा सीट पर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया है।

इससे पहले बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी किया था जिसमें बीजेपी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत नौ महिलाओं को पहली सूची में जगह दी है। इसमें सात महिलाएं निवर्तमान विधायक हैं। बीजेपी की पहली सूची में जिन 71 प्रतियाशियों को टिकट दिया गया है, उनमें बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलिगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को मैदान में उतारा है।

साभार : दैनिक जागरण  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।