शनिवार, मार्च 07 2026 | 06:33:23 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / श्री बांके बिहारी मंदिर में विश्राम के समय वीआईपी दर्शन और स्पेशल पूजा चिंताजनक : सुप्रीम कोर्ट

श्री बांके बिहारी मंदिर में विश्राम के समय वीआईपी दर्शन और स्पेशल पूजा चिंताजनक : सुप्रीम कोर्ट

Follow us on:

लखनऊ. वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष विप पूजा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है, ‘जब आम श्रद्धालुओं के लिए दरवाजे बंद हो जाते हैं, तब उन लोगों के लिए विशेष पूजा करवाई जाती है, जो मोटी फीस देते हैं. देवता को विश्राम भी नहीं करने दिया जाता. यह एक तरह का शोषण है.’

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी श्री बांके बिहारी मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की याचिका को सुनते हुए की है. यह मैनेजमेंट कमेटी परंपरागत रूप से मंदिर का प्रबंधन चलाने वाले गोस्वामियों की है. इन दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश से गठित एक हाई पावर्ड कमेटी मंदिर का प्रशासन संभाल रही है. गोस्वामियों की संस्था हाई पावर्ड कमेटी के कुछ निर्देशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

दरअसल, हाई पावर्ड कमेटी ने श्रद्धालुओं के दर्शन का समय बढ़ाने के लिए कहा है. गोस्वामियों का कहना है कि इससे मंदिर के पारंपरिक पूजा विधान में अड़चन आ रही है. मामले को सुनते हुए कोर्ट ने कहा कि जब आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद हो जाता है, तब वीआईपी पूजा करवाई जाती है. यह समय देवता के विश्राम का है. उन्हें विश्राम करने देना चाहिए.

याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कोर्ट की चिंता से सहमति जताई, लेकिन उनका कहना था कि इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है. फिलहाल वह यह बताने कोर्ट आए हैं कि श्रद्धालुओं के दर्शन का समय बढ़ाने से आंतरिक पूजा विधान प्रभावित हो रहे हैं. इसका असर पारंपरिक देहरी पूजा पर भी पड़ा है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने थोड़ी देर की जिरह के बाद याचिका पर हाई पावर्ड कमेटी को नोटिस जारी कर दिया. कोर्ट ने जनवरी में सुनवाई की बात कही है.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UPSC 2026 टॉपर अनुज अग्निहोत्री (AIR 1) की फोटो।

UPSC 2026 Result: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम …