शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 10:42:10 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के मेजर सहित कई जवानों को किया ढेर

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के मेजर सहित कई जवानों को किया ढेर

Follow us on:

क्वेटा. बलूचिस्तान क्षेत्र में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में मेजर के अतिरिक्त पाकिस्तानी सेना के 4 सैनिक मारे गए हैं. BLA ने अपने ऑपरेशन में मेजर काकर को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर उन्हें ढेर कर दिया. इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर शक्तिशाली आईईडी बम ब्लास्ट किया गया, इस हमले में पांच सैनिक ढेर हो गए. यह हमला बलूचिस्तान के मांडलो जिले के शांद इलाके में एक सैन्य काफिले में शामिल एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया.

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस वाहन में सैनिक यात्रा कर रहे थे, उसके पास विद्रोहियों द्वारा लगाए गए आईईडी के फटने से पांच सैनिक मौके पर ही मारे गए. मृतकों की पहचान मेजर वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है. विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है. इससे पहले कई बार पाकिस्तान की सेना पर हमले हो चुके हैं और इसकी जिम्मेदारी BLA द्वारा ली जा चुकी है. लगातार हो रहे ये हमले पाकिस्तानी सेना के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं.

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

राजा पोरस और सिकंदर के बीच झेलम का युद्ध - ऐतिहासिक चित्रण

क्या सिकंदर वाकई ‘विश्व विजेता’ था? जानिए भारतीय राजा पोरस के शौर्य का वो सच जो किताबों में नहीं है

बचपन से हमें स्कूल की किताबों, सामान्य ज्ञान और किस्से-कहानियों में यही पढ़ाया गया कि …