गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 03:31:54 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / अयोध्या सजेगी भक्ति के रंग में, 2100 दुर्गा पंडाल और 100 रामलीलाएं, सुरक्षा चाक-चौबंद

अयोध्या सजेगी भक्ति के रंग में, 2100 दुर्गा पंडाल और 100 रामलीलाएं, सुरक्षा चाक-चौबंद

Follow us on:

लखनऊ. रामनगरी अयोध्या में नवरात्र और रामलीला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर का माहौल पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंग चुका है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और रामलीला समिति जिला प्रशासन के साथ लगातार बैठकों में जुटी हुई हैं ताकि आयोजन सुरक्षित और भव्य हो सके। इस बार अयोध्या जनपद में 2100 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल सजेंगे, जहां मां दुर्गा विराजमान होंगी। वहीं 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन भी किया जाएगा, जिससे भक्त धार्मिक वातावरण में रामकथा का आनंद ले सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा सके। 22 सितंबर से नवरात्र का शुभारंभ होगा और 2 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन रामलीला मैदानों में रावण दहन भी होगा, जिससे उत्सव का समापन होगा। प्रशासन ने पंडालों में सादे वर्दी में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया है, जहां मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।भक्ति और सुरक्षा के संगम से अयोध्या इस बार एक और भव्य धार्मिक उत्सव की गवाह बनेगी।

 SHABD, September 16, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना कानपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

कानपुर के मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में भारी बवाल, छात्रों ने की तोड़फोड़, जानें क्या है वजह?

कानपुर. मंधना रोड पर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज (MPEC) में कल देर शाम उस …