लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है, जिसमें ऑटोमोबाइल, कंपोनेंट उत्पादों और टेक्नोलॉजी में 100 से ज्यादा नए लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एक्सपो 17-22 जनवरी तक चलेगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, एक्सपो को राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। एक्सपो में 5,100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी होंगे और अनुमान है कि दुनिया भर से 5 लाख से अधिक आगंतुक इसमें शामिल होंगे।

ये कारें हो रही हैं लॉन्च और डिस्प्ले

भारत मंडपम में पैसेंजर व्हीकल मार्केट की अग्रणी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन SUV e VITARA का अनावरण करेगी और प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड पहले दिन Crtea EV लॉन्च करने की तैयारी में है। लग्जरी सेगमेंट में, जर्मन प्रमुख मर्सिडीज-बेंज अपनी इलेक्ट्रिक EQS मेबैक SUV लॉन्च करेगी, जबकि इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट CLA और G इलेक्ट्रिक SUV का प्रदर्शन करेगी। इसी तरह, हमवतन बीएमडब्ल्यू अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 को लॉन्च करने के अलावा ऑल-इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 का प्रदर्शन करेगी। यशोभूमि में 18-21 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले कंपोनेंट शो में लगभग सात देशों के 1,000 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।

सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण है एक्सपो का थीम

खबर के मुताबिक, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 मोबिलिटी इकोसिस्टम की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही छत के नीचे लाएगा। इनमें ऑटोमोबाइल निर्माताओं से लेकर कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, टायर और ऊर्जा भंडारण निर्माताओं, और ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर फर्मों और मटेरियल रीसाइकिलर्स तक शामिल हैं। सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण- थीम के साथ, टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर देने के साथ ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के मकसद से, वैश्विक एक्सपो में 9 से ज्यादा समवर्ती शो, 20 से अधिक सम्मेलन और मंडप आयोजित किए जाएंगे। साथ ही एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी होंगे, ताकि उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।

इन संघों ने मिलकर किया है आयोजन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा समर्थित इस वैश्विक एक्सपो का आयोजन उद्योग संघों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA), इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (IESA), ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA), इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ICEMA), नैसकॉम, इंडियन स्टील एसोसिएशन, मैटेरियल रिसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और CII शामिल हैं।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।