गुरुवार, फ़रवरी 26 2026 | 04:59:54 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / ईरान के समर्थन में न्यूक्लियर बम प्रयोग पर फिर पाकिस्तान ने दी सफाई

ईरान के समर्थन में न्यूक्लियर बम प्रयोग पर फिर पाकिस्तान ने दी सफाई

Follow us on:

इस्लामाबाद. मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। इस बीच न्यूक्लियर बम पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सफाई देते हुए ईरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा बम सिर्फ हमारे लिए है। इस्लामिक बम पर पाकिस्तान ने दूसरी बार अपनी सफाई पेश की। इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि हमने ईरान को यह नहीं कहा था कि अगर इजरायल आप पर न्यूक्लियर बम मारेगा तो हम इजरायल पर परमाणु बम मार देंगे। उन्होंने ईरान के परमाणु बम वाले दावे को नकार दिया।

ईरान को भरोसा देकर बुरा फंसा पाकिस्तान

पाकिस्तान ईरान को परमाणु बम का भरोसा देकर बुरा फंस गया है। इसे लेकर अब इशाक डार ने कहा कि ईरान नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई का बयान एआई द्वारा जनरेटेड है। उन्होंने ईरान को कभी भी न्यूक्लियर बम का आश्वासन नहीं दिया था।

ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष जारी

आपको बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है, क्योंकि दोनों देश की ओर से अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने मध्य ईरान में 120 से मिसाइल लॉन्चरों को मार गिराया, जो ईरान के कुल मिसाइल लॉन्चरों का एक तिहाई हिस्सा है।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजॉर्न जगलैंड पर भ्रष्टाचार का साया; आत्महत्या के प्रयास की अपुष्ट खबरों से सनसनी

ओस्लो. नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति समिति के पूर्व अध्यक्ष थोरबजॉर्न जगलैंड (Thorbjørn …