बुधवार, अगस्त 12 2026 | 05:49:49 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

Follow us on:

नई दिल्ली. देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने मतदाताओं को संदेश भी दिया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ‘राष्ट्र सेवा के लिये पहला कदम है, मतदान। अतः भारत के हर नागरिक, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों; उन्हें मतदाता जरूर बनना चाहिये  और मतदान अवश्य करना चाहिये। भारत के संविधान, लोक प्रतिनिधित्व क़ानूनों, नियमों और उनके अन्तर्गत जारी निर्देशों के अनुरूप। चुनाव आयोग हमेशा, मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।’

26 वें मुख्य चुनाव आयुक्त

देश के 26 वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान वे इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव, वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा, केरल, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत

बता दें कि ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सोमवार को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में प्रमोशन मिला है। राजीव कुमार मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हो गए। उनके रिटायर होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार को निर्वाचन आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबीर सिंह संधू निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि विवेक जोशी को सोमवार को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम बैठक 2026 में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश: पटना, कलकत्ता, बॉम्बे और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली | सोमवार, 10 अगस्त 2026  देश की उच्च न्यायपालिका में एक बड़ा प्रशासनिक …