रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:10:30 PM

गंगोत्री मंदिर शीतकाल अवकाश के लिए बंद हुआ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

देहरादून. उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर आज अन्‍नकूट त्‍यौहार के अवसर पर सुबह 11:36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है। इस वर्ष अब तक 7 लाख 57 हजार श्रृद्धालु गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

जिला प्रशासन ने सहज और सुव्‍यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और आवश्‍यक सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर के पुजारी राकेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर बंद होने के बाद देवी गंगा की औपचारिक पालकी अपने शीतकालीन निवास मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। अगले छह महीने श्रद्धालु मुखबा में जाकर गंगा मां की प्रार्थना कर सकेंगे।इस बीच, रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर और उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री मंदिर के कपाट कल भाईदूज के दिन शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

 SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।