लोड हो रहा है...

गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने लद्दाख के नेताओं के साथ बातचीत की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लेह. गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने आज नई दिल्ली में लद्दाख के नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश में हिंसा के बाद से यह प्रमुख मुद्दों पर पहली औपचारिक बातचीत थी। लद्दाख पर गृह मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से शीर्ष निकाय लेह, एबीएल और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस, केडीए के साथ संवाद तंत्र स्थापित किया गया है।

बैठक के बाद कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य सज्जाद हुसैन ने कहा कि पिछले छह वर्षों से वे लद्दाख में लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं और इसका समाधान राज्य का दर्जा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा एक या दो बैठकों में हल नहीं हो सकता और यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।