बुधवार, सितंबर 02 2026 | 02:38:45 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / सुरक्षाबलों ने कुलगाम में टीआरएफ कमांडर को घेरा, एनकाउंटर जारी

सुरक्षाबलों ने कुलगाम में टीआरएफ कमांडर को घेरा, एनकाउंटर जारी

Follow us on:

जम्मू. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए टेररिस्ट अटैक के बाद कुलगाम में एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों और आतंकी आमने-सामने आए और दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना के जवानों ने चारों ओर से टीआरएफ के टॉप कमांडर को घेर लिया है। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा टीआरएफ आतंकी संगठन है। साउथ कश्मीर के कुलगाम स्थित तंगमर्ग क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं। भारतीय सेना ने आतंकी को घेर लिया। यह आतंकी टीआरएफ का टॉप कमांडर बताया जा रहा है।

धर्म-नाम पूछ-पूछकर मारी गईं गालियां

आपको बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने पहले पर्यटकों के नाम और धर्म पूछे, उसके बाद गोली मारी। इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये आतंकी भारतीय सेना की वर्दी में आए थे।

जांच एजेंसियां एक्टिव

इस आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियां एक्टिव हो गईं और 3 आतंकियों के स्केच जारी किए। इस अटैक में सुलेमान शाह, अबू तल्हा और आसिफ फौजी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस अटैक के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें आतंकियों के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended, भगवती नगर बेस कैंप में रोका गया जत्था

जम्मू | शनिवार, 8 अगस्त 2026 पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के …