मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:14:52 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए

Follow us on:

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 25 से 28 अगस्त 2025 तक अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत की राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की हाल की यात्राओं के तुरंत बाद हो रही है। यह यात्रा भारत-अल्जीरिया के संबंधों को मजबूत करने के महत्व को दर्शाती है।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को सुदृढ़ करना है जिसमें सेना का सेना से सहयोग को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर दृष्टिकोण साझा करना और रक्षा औद्योगिक सहयोग की संभावना तलाश करना शामिल है।

इस यात्रा के दौरान, जनरल द्विवेदी अल्जीरिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें करेंगे। वे राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि मंत्री और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सईद चानेग्रिहा; थल सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुस्तफा स्माली और अल्जीरिया में भारतीय राजदूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी से मिलेंगे। वे स्कूल ऑफ कमांड एंड मेजर स्टाफ, टैमेंटफॉस्ट; चर्चेल मिलिट्री एकेडमी जैसे प्रमुख सैन्य संस्थानों का भी दौरा करेंगे और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस यात्रा से पहले भारतीय रक्षा उद्योगों ने 30 जुलाई से 01 अगस्त 2025 तक अल्जीयर्स में डिफेंस सेमीनार में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था और रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग की नींव रखी थी।

उम्मीद है कि थल सेनाध्यक्ष की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा साझा सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/COASZYSP.jpg

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …