बुधवार, सितंबर 09 2026 | 07:23:00 PM

दंतेवाड़ा में 21 महिला सहित 71 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

रायपुर. दंतेवाड़ा जिले में आज इक्कीस महिला सहित इकहत्तर माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से तीस माओवादियों पर कुल चौंसठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू यानी घर वापस आइये अभियान से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास  हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

SHABD, September 24, 2025

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।