शनिवार, मार्च 28 2026 | 10:18:19 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / जब मैं आप जैसे युवाओं से मिलता हूं, तो मुझे ऊर्जा मिलती है : नरेंद्र मोदी

जब मैं आप जैसे युवाओं से मिलता हूं, तो मुझे ऊर्जा मिलती है : नरेंद्र मोदी

Follow us on:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस से पहले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर के कलाकारों, आदिवासी मेहमानों और झांकी कलाकारों से बातचीत की है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के निवास स्थान लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित किया गया जहां पीएम मोदी ने सभी से बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

‘आपको प्रेरणा और शक्ति कहां से मिलती है?’

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब पूछा गया कि उन्हें प्रेरणा और शक्ति कहां से मिलती है, तो उन्होंने कहा, ‘यह बहुत कठिन सवाल है। जब मैं आप जैसे युवाओं से मिलता हूं, तो मुझे ऊर्जा मिलती है। जब मैं आप सभी को देखता हूं, तो मुझे प्रेरणा मिलती है। कभी-कभी जब मैं देश के किसानों को याद करता हूं, तो मुझे लगता है कि वे कितने घंटे काम करते हैं, जब मैं देश के जवानों को याद करता हूं, तो मुझे लगता है कि वे कितने घंटे सीमा पर खड़े रहते हैं, हर कोई करता है और बहुत मेहनत करता है’।

गणतंत्र दिवस परेड की ऐसे होगी शुरुआत

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर एक विशेष बग्गी में पहुंचकर सलामी लेंगी और फिर परेड की शुरुआत होगी। इस परेड में सशस्त्र बलों, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, सहायक नागरिक बलों, एनसीसी और एनएसएस के सदस्य शामिल होंगे।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत की सबसे बड़ी डिफेंस डील: ₹2.38 लाख करोड़ के मेगा रक्षा सौदों को मिली मंजूरी, चीन-पाक सीमा पर अभेद्य होगा सुरक्षा कवच

नई दिल्ली | 27 मार्च 2026 भारतीय रक्षा क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ …