लोड हो रहा है...

राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से आसाराम को दी अंतरिम जमानत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जयपुर. रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर 6 माह की अंतरिम जमानत दे दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आसाराम को अंतरिम जमानत दी।

रेगुलर जमानत के लिए दी थी अर्जी

फिलहाल आसाराम का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आसाराम ने खराब सेहत का हवाला देकर रेगुलर जमानत के लिए आवेदन किया गया था। वह यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत

इससे पहले जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के रेप केस में मार्च के आखिर तक मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम को अंतरिम ज़मानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने तब कहा था कि आसाराम को उम्र से जुड़ी कई हेल्थ प्रॉब्लम हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुके हैं।

2013 में आसाराम को किया गया था गिरफ्तार

आसाराम अगस्त 2013 से एक स्कूल की लड़की से रेप के मामले में जेल में है। 16 साल की लड़की की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके दो महीने बाद आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर गुजरात के सूरत में उनके आश्रम में दो बहनों से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।