शुक्रवार, अप्रैल 03 2026 | 08:34:19 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान सोना वायदा में 7166 रुपये, चांदी वायदा में 12621 रुपये और क्रूड ऑयल वायदा में 1409 रुपये का ऊछाल

सप्ताह के दौरान सोना वायदा में 7166 रुपये, चांदी वायदा में 12621 रुपये और क्रूड ऑयल वायदा में 1409 रुपये का ऊछाल

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 303015.49 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1052462.22 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 197401.82 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 35825 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 27 मार्च से 2 अप्रैल के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 1355485.90 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 303015.49 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1052462.22 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अप्रैल वायदा 35825 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 40114.44 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 197401.82 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 144000 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 154500 रुपये और नीचे में 143652 रुपये पर पहुंचकर, 142514 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 7166 रुपये या 5.03 फीसदी बढ़कर 149680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी अप्रैल वायदा 5094 रुपये या 4.46 फीसदी की तेजी के संग 119312 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल अप्रैल वायदा 642 रुपये या 4.49 फीसदी की मजबूती के साथ 14935 रुपये प्रति 1 ग्राम बोला गया। सोना-मिनी मई वायदा 142190 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 152680 रुपये और नीचे में 142158 रुपये पर पहुंचकर, 6900 रुपये या 4.89 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 148140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम 143000 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 153100 रुपये और नीचे में 142239 रुपये पर पहुंचकर, 141547 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 6992 रुपये या 4.94 फीसदी की तेजी के संग 148539 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 224247 रुपये के भाव पर खूलकर, 243981 रुपये के उच्च और 221209 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 219874 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 12621 रुपये या 5.74 फीसदी के ऊछाल के साथ 232495 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 11279 रुपये या 5.03 फीसदी बढ़कर 235645 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 11360 रुपये या 5.06 फीसदी की तेजी के संग 235759 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 17901.28 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अप्रैल वायदा 16.2 रुपये या 1.42 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1155.1 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता अप्रैल वायदा 13.35 रुपये या 4.31 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 323.2 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम अप्रैल वायदा 18.2 रुपये या 5.41 फीसदी बढ़कर 354.35 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा अप्रैल वायदा 2.8 रुपये या 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ 195.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 87626.79 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 8867 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 10640 रुपये के उच्च और 8820 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 1409 रुपये या 15.66 फीसदी की मजबूती के साथ 10408 रुपये प्रति बैरल बोला गया। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 1404 रुपये या 15.6 फीसदी की तेजी के संग 10403 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 278.8 रुपये के भाव पर खूलकर, 291.9 रुपये के उच्च और 262.4 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 281.1 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 17.1 रुपये या 6.08 फीसदी लुढ़ककर 264 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा 17.2 रुपये या 6.12 फीसदी औंधकर 264 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 1018.5 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 22.4 रुपये या 2.22 फीसदी की तेजी के संग 1029.4 रुपये प्रति किलो हुआ।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 136275.43 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 61126.39 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 11803.08 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 3925.80 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 135.11 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2037.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 68566.23 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 18801.70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 6648 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 30171 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 15567 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 192646 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 30575 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5778 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 13696 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 49856 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 15669 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 36613 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अप्रैल वायदा 34417 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 36965 के उच्च और 34395 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 1536 पॉइंट बढ़कर 35825 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच ईरान का बड़ा हमला: बहरीन में अमेजन का डेटा सेंटर बना निशाना, 18 अमेरिकी कंपनियां रडार पर

डिजिटल डेस्क | मनामा (बहरीन) | गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 पश्चिम एशिया में चल रहा …