बुधवार, अगस्त 05 2026 | 09:13:38 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में संजय के भावनात्मक पहलुओं को निभाते समय ऋषि सक्सेना ने लिया अमिताभ बच्चन के ‘दीवार’ के आइकॉनिक किरदार विजय से प्रेरणा

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में संजय के भावनात्मक पहलुओं को निभाते समय ऋषि सक्सेना ने लिया अमिताभ बच्चन के ‘दीवार’ के आइकॉनिक किरदार विजय से प्रेरणा

Follow us on:

अभिनेता ऋषि सक्सेना सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी के सेट पर।

मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई है और साथ ही प्यार, जिम्मेदारी और परिवार की उलझनों को भी संभाल रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, अन्विता और उसके एक्स-हसबैंड संजय (ऋषि सक्सेना) के बीच का भावनात्मक रिश्ता और भी गहराई ले रहा है, जिसमें कई तीखे और दिल को छू लेने वाले पल सामने आ रहे हैं।

सुम्बुल तौकीर खान के नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ की पूरी जानकारी

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि संजय अपने जज़्बात, असुरक्षाओं और अपने फैसलों के नतीजों से जूझ रहा है। संजय ऐसा किरदार है जो अपने मकसद को सही मानता है, लेकिन अक्सर ऐसे रास्ते चुनता है जो दूसरों को चोट पहुँचा सकते हैं। इस तरह के लेयर्ड किरदार को निभाने के लिए ऋषि सक्सेना ने ईमानदारी और गहराई से काम किया, ताकि संजय के अंदरूनी संघर्ष को सच्चाई के साथ दिखाया जा सके।

सोनी सब के टॉप शोज की टीआरपी रेटिंग

ऋषि ने भारतीय सिनेमा के कुछ यादगार ग्रे किरदारों से भी प्रेरणा ली, खासकर अमिताभ बच्चन का दीवार वाला ‘विजय’, जिसकी भावनात्मक गहराई और नैतिक द्वंद आज भी दर्शकों को प्रभावित करती है।

टेलीविजन जगत की ताजा खबरें और गॉसिप

अपने अभिनय के पीछे की प्रेरणा के बारे में खुलकर बात करते हुए ऋषि सक्सेना ने साझा किया “जब संजय का ट्रैक खुलने लगा, मेरा सबसे बड़ा फोकस उसे पूरी ईमानदारी से निभाना था। संजय की खासियत यह है कि उसका मकसद साफ है और उसकी नज़र में सही भी है, लेकिन उसके चुने हुए रास्ते हमेशा सही नहीं होते। उसे सच्चाई से निभाने के लिए मुझे किरदार के लिए सहानुभूति पैदा करनी पड़ी, भले ही उसके काम सवाल खड़े करें। इस दौरान मैंने ऐसे आइकॉनिक ग्रे किरदारों के बारे में सोचा, जैसे अमिताभ बच्चन का दीवार वाला विजय, जो हमेशा सही रास्ते पर नहीं चलता लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ता है। आखिरकार मेरा फोकस संजय को ईमानदारी और विश्वास के साथ निभाने पर था, क्योंकि जब अप्रोच सही होती है तो किरदार अपने आप दर्शकों से जुड़ जाता है।”

देखिए इत्ती सी खुशी, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता कार्तिक आर्यन, यामी गौतम और ममूटी अपनी फिल्मों के पोस्टर के साथ।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई । रविवार, 19 जुलाई 2026 भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 72वें राष्ट्रीय फिल्म …