मंगलवार, मार्च 17 2026 | 08:28:52 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा 2263 रुपये और चांदी वायदा 6835 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 39 रुपये की नरमी

सोना वायदा 2263 रुपये और चांदी वायदा 6835 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 39 रुपये की नरमी

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 33765.42 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 257137.85 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 22416.91 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 38122 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 290904.31 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 33765.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 257137.85 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 38122 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 4937.22 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 22416.91 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 157347 रुपये के भाव पर खूलकर, 157523 रुपये के दिन के उच्च और 154925 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 158466 रुपये के पिछले बंद के सामने 2263 रुपये या 1.43 फीसदी लुढ़ककर 156203 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 2022 रुपये या 1.56 फीसदी घटकर 127825 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 262 रुपये या 1.61 फीसदी घटकर 16029 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी अप्रैल वायदा 158400 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 158400 रुपये और नीचे में 154919 रुपये पर पहुंचकर, 2278 रुपये या 1.44 फीसदी घटकर 156249 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 159002 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 159002 रुपये और नीचे में 155700 रुपये पर पहुंचकर, 159582 रुपये के पिछले बंद के सामने 2599 रुपये या 1.63 फीसदी घटकर 156983 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सत्र के आरंभ में 255101 रुपये के भाव पर खूलकर, 257161 रुपये के दिन के उच्च और 246862 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 259435 रुपये के पिछले बंद के सामने 6835 रुपये या 2.63 फीसदी गिरकर 252600 रुपये प्रति किलो हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 7678 रुपये या 2.89 फीसदी लुढ़ककर 257990 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 7718 रुपये या 2.9 फीसदी गिरकर 258179 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 2812.79 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 10.9 रुपये या 0.92 फीसदी औंधकर 1176.5 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता मार्च वायदा 1.9 रुपये या 0.59 फीसदी घटकर 322.55 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 4.05 रुपये या 1.17 फीसदी लुढ़ककर 342.05 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 2.2 रुपये या 1.17 फीसदी घटकर 186.4 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 8445.16 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा 9100 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 9341 रुपये और नीचे में 8936 रुपये पर पहुंचकर, 39 रुपये या 0.43 फीसदी औंधकर 9013 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 31 रुपये या 0.34 फीसदी गिरकर 9016 रुपये प्रति बैरल हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा 289.3 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 291.5 रुपये और नीचे में 284.8 रुपये पर पहुंचकर, 291.9 रुपये के पिछले बंद के सामने 5 रुपये या 1.71 फीसदी घटकर 286.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 4.8 रुपये या 1.65 फीसदी गिरकर 286.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा 988 रुपये पर खूलकर, 4.5 रुपये या 0.45 फीसदी गिरकर 996 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 13860.66 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 8556.25 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 1972.34 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 570.68 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 27.07 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 231.11 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 7073.88 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1332.28 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 6.53 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 1.62 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 11314 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 62201 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 31962 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 458569 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 65092 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6721 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 19746 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 77347 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 26450 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 27144 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 38440 पॉइंट पर खूलकर, 38444 के उच्च और 38122 के नीचले स्तर को छूकर, 1177 पॉइंट घटकर 38122 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मार्च 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 122.8 रुपये की गिरावट के साथ 62 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 3.85 रुपये की गिरावट के साथ 14.6 रुपये हुआ।

सोना मार्च 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 880 रुपये की गिरावट के साथ 1391 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 727.5 रुपये की गिरावट के साथ 1665 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 5.08 रुपये की गिरावट के साथ 9.83 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 337.5 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 24 पैसे की नरमी के साथ 0.24 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मार्च 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 138.7 रुपये की गिरावट के साथ 311.8 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 25 पैसे के सुधार के साथ 16.95 रुपये हुआ।

सोना मार्च 155000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 712 रुपये की बढ़त के साथ 2350 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 258 रुपये की बढ़त के साथ 850 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1150 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 2.48 रुपये की बढ़त के साथ 8.9 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 320 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 36 पैसे की नरमी के साथ 3.25 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

LPG संकट पर भारत की बड़ी जीत: ‘नंदा देवी’ जहाज 46,500 टन गैस लेकर पहुंचा गुजरात, अब नहीं होगी किल्लत!

नई दिल्ली. भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई …