बुधवार, मार्च 25 2026 | 01:28:15 AM
Breaking News
Home / व्यापार / क्रूड ऑयल वायदा 758 रुपये लुढ़काः सोना वायदा 1.29 लाख रुपये और चांदी वायदा 1.99 लाख रुपये तक गिरकर फिरसे बढ़ा

क्रूड ऑयल वायदा 758 रुपये लुढ़काः सोना वायदा 1.29 लाख रुपये और चांदी वायदा 1.99 लाख रुपये तक गिरकर फिरसे बढ़ा

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 94835.74 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 589635.46 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 76141.94 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 684471.19 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 94835.74 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 589635.46 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 9051.45 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 76141.94 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 140158 रुपये के भाव पर खूलकर, 140525 रुपये के दिन के उच्च और 129595 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 144492 रुपये के पिछले बंद के सामने 5443 रुपये या 3.77 फीसदी गिरकर 139049 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 4863 रुपये या 4.11 फीसदी गिरकर 113317 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 610 रुपये या 4.12 फीसदी गिरकर 14194 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी अप्रैल वायदा 140667 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 140667 रुपये और नीचे में 129312 रुपये पर पहुंचकर, 5471 रुपये या 3.78 फीसदी गिरकर 139126 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 140726 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 140726 रुपये और नीचे में 129500 रुपये पर पहुंचकर, 145078 रुपये के पिछले बंद के सामने 5931 रुपये या 4.09 फीसदी गिरकर 139147 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सत्र के आरंभ में 217702 रुपये के भाव पर खूलकर, 223449 रुपये के दिन के उच्च और 199643 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 226772 रुपये के पिछले बंद के सामने 5272 रुपये या 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ 221500 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 6276 रुपये या 2.71 फीसदी गिरकर 225472 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 6227 रुपये या 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 225777 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

मेटल वर्ग में 7017.94 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 8.1 रुपये या 0.73 फीसदी की तेजी के संग 1116.1 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता मार्च वायदा 2.45 रुपये या 0.8 फीसदी की मजबूती के साथ 310.1 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 2.1 रुपये या 0.63 फीसदी औंधकर 329.2 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 75 पैसे या 0.4 फीसदी चढ़कर 188.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 10666.27 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 9283 रुपये के भाव पर खूलकर, 9620 रुपये के दिन के उच्च और 8431 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 758 रुपये या 8.19 फीसदी गिरकर 8500 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 758 रुपये या 8.19 फीसदी की गिरावट के साथ 8501 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 288.8 रुपये के भाव पर खूलकर, 296.5 रुपये के दिन के उच्च और 278 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 288.1 रुपये के पिछले बंद के सामने 8.4 रुपये या 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 279.7 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 8.4 रुपये या 2.91 फीसदी घटकर 279.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा 992.9 रुपये पर खूलकर, 3.4 रुपये या 0.33 फीसदी औंधकर 1015 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 54544.95 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 21596.99 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 5917.87 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 545.59 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 14.35 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 534.06 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 8251.22 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 2394.74 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 15.65 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 1.64 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9114 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 59209 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 28980 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 362962 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 65052 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 7056 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 19853 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 76174 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 22929 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 25399 लोट के स्तर पर था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अप्रैल 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 234.1 रुपये की गिरावट के साथ 404.1 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 4.85 रुपये की गिरावट के साथ 3.85 रुपये हुआ।

सोना मार्च 140000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 2928.5 रुपये की गिरावट के साथ 2600 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 250000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 511 रुपये की बढ़त के साथ 1750.5 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1150 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 17 पैसे की नरमी के साथ 3.55 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 330 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 19 पैसे के सुधार के साथ 1.62 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अप्रैल 7000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 125.3 रुपये की बढ़त के साथ 268.2 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 6.1 रुपये की बढ़त के साथ 16.65 रुपये हुआ।

सोना मार्च 120000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 77.5 रुपये की बढ़त के साथ 128 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 619.5 रुपये की बढ़त के साथ 2235 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1080 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 3.76 रुपये की गिरावट के साथ 3.06 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 1.66 रुपये की बढ़त के साथ 6.45 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर सराफा बाजार: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, क्या निवेश का यह सही समय है? जानें ताजा भाव

कानपुर | मंगलवार, 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सराफा …